Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

बादल छंटते ही तापमान बढ़ा, चुभने लगी धूप

रायपुर। राजधानी रायपुर में बादल छंटते ही गर्मी लौट आई है और दिन के तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल मौसम में बदलाव के आसार...


रायपुर। राजधानी रायपुर में बादल छंटते ही गर्मी लौट आई है और दिन के तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। शहर में दिन का तापमान 37 डिग्री के पार जा चुका है। दोपहर होने के बाद तेज धूप एक बार फिर परेशानी का कारण बनने लगी है। राज्य में अब पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ रहा है, जिसकी वजह से मौसम में शुष्कता बढ़ रही है। इसके प्रभाव से दिन का तापमान रोज एक डिग्री तक बढ़ रहा है और इसमें अभी लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।

शनिवार को तेज गर्मी ने दोपहर लोगों को काफी परेशान किया। शहर में धूप काफी तेज थी, जिसकी वजह लोगों को चेहरे में स्कार्फ बांधना पड़ गया। शहर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है, जिसके रविवार को बढ़कर 38 डिग्री होने की संभावना है। इसी तरह राज्य में सबसे अधिक तापमान 38.8 डोंगरगढ़ का दर्ज किया गया है, जिसके माह बीतने तक 40 डिग्री से पार होने की पूरी संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार को रायपुर का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

No comments