Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

नारी गारंटी योजना कांग्रेस के लिए गेमचेंजर':दीपक बैज बोले- हम महिलाओं को आश्वस्त करने फॉर्म भराएंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नारी गारंटी योजना कांग्रेस के लिए गेमचेंजर साबित होगी। हम महिलाओं को आश्...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नारी गारंटी योजना कांग्रेस के लिए गेमचेंजर साबित होगी। हम महिलाओं को आश्वस्त करने फॉर्म भराएंगे। एक लाख रुपए सालाना देने का कांग्रेस पार्टी ने वादा किया है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस बड़ा दांव खेलने जा रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में महिलाओं से नारी न्याय गारंटी के फॉर्म भरवाएगी। कांग्रेस ने इस योजना के तहत महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देने का वादा किया है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने शुक्रवार को रायपुर के राजीव भवन में विभाग प्रमुखों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। लोकसभा में मिलकर काम करने की अपील की है। लेटर बम और आरोप-प्रत्यारोप के बीच रूठों को मनाने सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही पायलट ने कार्यकर्ताओं को पसंद का प्रचारक देने की भी बात कही है।

दीपक बैज ने कहा कि कोई कार्यकर्ता किसी प्रत्याशी से नाराज है, तो उनके पास जाएंगे। कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके दम पर ही हमकों चुनाव लड़ना है। कार्यकर्ताओं के पास जाएंगे, सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

बस्तर से चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि कवासी लखमा हमारे बहुत वरिष्ठ नेता हैं। हम उनके साथ हैं। बस्तर से जिसे भी मौका मिले, हम सब मिलकर लड़ेंगे। नामांकन के लिए समय कम है, होली के पहले नाम आ जाएगा। पार्टी का जो भी प्रत्याशी होगा नामांकन भरवाने आऊंगा।

No comments