Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

परशुराम जन्मोत्सव पर 1100 दीपों से महाआरती

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर 1100 दीपों से महाआरती, भजन एवं भोजन प्रसाद...



रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर 1100 दीपों से महाआरती, भजन एवं भोजन प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन अम्बा देवी मंदिर परिसर, सत्तीबाजार में सम्पन्न हुआ।

इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा और कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने बताया कि भगवान परशुराम की महाआरती राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदरदास और जगद्गुरु आदिशंकराचार्य के प्रांत प्रमुख ब्रह्मचारी डॉ. इन्दुभवानन्द महाराज की अगुवाई में की गई। इस भव्य आयोजन में श्रीमती अनिता शर्मा (पूर्व विधायक), ज्ञानेश शर्मा (एमआईसी सदस्य), श्रीमती दीप्ति (प्रमोद दुबे - वरिष्ठ समाजसेविका) सहित विप्र समाज के प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में भगवान विष्णु नारायण के षष्ठम अवतार भगवान परशुराम के शौर्य, माता-पिता, गुरु के प्रति उनकी निष्ठा, प्रेम, स्नेह से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में श्रीमती सुमन मिश्रा ग्रुप सहित अन्य मंडलियों ने सुमधुर संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी। संगठन ने इन्हें सम्मान पत्र से सम्मानित किया।

No comments