Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

कान्यकुब्ज समाज ने प्रतिभावान वरिष्ठजनों का सम्मान किया

  रायपुर । कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने राजधानी के आशीर्वाद भवन में होली मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। अध्यक्ष पं. अरूण शुक्ल एवं...

 


रायपुर । कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने राजधानी के आशीर्वाद भवन में होली मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। अध्यक्ष पं. अरूण शुक्ल एवं सचिव पं. सुरेश मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नागपुर से पं. बद्री प्रसाद शंकर प्रसाद पाण्डेय अध्यक्ष-हिंदी भाषी ब्राह्मण विकास संघ नागपुर, महासचिव पं. विजय तिवारी, सहसचिव पं. हेमन्त पाण्डेय, कोषाध्यक्ष-पं. लालजी दुबे, पं. मनीष आनंद त्रिवेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक-ब्राह्मण सेना फाउंडेशन, महाराष्ट्र से, पं. दीपक दुबे संरक्षक, छ.ग. प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा (छ.ग.), बिलासपुर से- पं. बी. के. पाण्डेय, अध्यक्ष, पं. लक्ष्मीकांत दीक्षित, कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़, बिलासपुर, पं. अटल त्रिवेदी अध्यक्ष, पं. अजयकांत शुक्ल सचिव, मनोज मिश्र-कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज समिति भाटापारा से, पं. अरविंद शुक्ल उपाध्यक्ष-छ.ग. प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा (छ.ग.), पं. राधेगोविंद बाजपेयी उपाध्यक्ष-छ.ग. प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा (छ.ग.), पं. गुरूप्रसाद तिवारी, पं. श्याम तिवारी भिलाई-दुर्ग से, सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के पदाधिकारी, अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, पुष्पहार अर्पित कर किया। सचिव पं. सुरेश मिश्र द्वारा सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उनके द्वारा समाज के आय-व्यय, आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था की उपलब्धियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करते हुए सभी के सहयोग प्राप्त होते रहने पर आभार व्यक्त किया। इसके साथ-साथ समाज के लगभग 40 प्रतिभावान वरिष्ठ जनों को उनकी विशिष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। महिला मंडल सदस्यों द्वारा आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मंचस्थ अतिथियों के उद्बोधन पश्चात उपस्थित जनों के लिए समाज द्वारा रात्रि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पं. राघवेन्द्र मिश्र, पं. अतुल पांडेय, पं. पंकज तिवारी, पं. रज्जन अग्निहोत्री ने किया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments