Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

वित्तमंत्री बोले-भ्रष्टाचार रोकने बनेगी विजिलेंट टीम, ऑनलाइन होंगे विभाग

रायपुर.15 मार्च 2024 छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के 13 मार्च को 3 महीने पूरे हो गए। इसके अगले दिन गुरुवार को सरकार के 5 मंत्री सरकार का...

रायपुर.15 मार्च 2024 छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के 13 मार्च को 3 महीने पूरे हो गए। इसके अगले दिन गुरुवार को सरकार के 5 मंत्री सरकार का लेखा-जोखा लेकर जनता के सामने आए। दावा किया कि सरकार के 3 महीने का काम-काज कांग्रेस सरकार के पिछले 5 सालों पर भारी हैं। रायपुर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी cm विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। दूसरी तरफ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब भी दिया है। उन्होंने कहा कि, हमने जितना कर्ज लिया, उससे ज्यादा ज्ञान के तहत जनता को दे दिया।  ज्ञान यानी गरीब, अन्नदाता, युवा और नारी जैसे वर्ग के लिए काम किया। कांग्रेस की मानसिकता यही रही कि उन्होंने अपनी जेबें भरने के लिए काम किया। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के नेता भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत हमसे किसी भी जगह डिबेट कर लें, हम तैयार हैं। हम कांग्रेस से बेहतर स्थिति में प्रदेश को ले जा रहे हैं। 5 साल बाद यह प्रदेश कई गुना बेहतर आर्थिक स्थिति में होगा। हमारी सरकार की नीयत साफ है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने तो उलटी गंगा बहाने का प्रयास किया। जहां ऑनलाइन कामकाज होते थे, वहां ऑफलाइन कर भ्रष्टाचार किया। हम विजिलेंस के लिए टीम बना रहे हैं। विभागों को ऑनलाइन कर रहे हैं, पारदर्शी बना रहे हैं। इससे सरकार के पास पैसा आएगा। भ्रष्टाचार पर नकेल कसेगी। पूंजीगत व्यय पर हम अधिक फोकस कर रहे हैं, जिससे छत्तीसगढ़ की जीडीपी दोगुनी हो सके। और यह हम करके दिखाएंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार दो-चार हजार करोड़ जनता को जारी करने के बाद कहती थी कि फाइनेंशियल सेक्टर में बूम आ चुका है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहतर हो चुकी है। विष्णुदेव सरकार ने पिछले तीन महीने में 44000 करोड़ जनता को दिए हैं। अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर इसका कितना सकारात्मक असर होगा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि जैसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरल हैं, इसी तरह सरकार भी सरल है। उन्होंने कहा कि बेहद अंदरूनी नक्सल प्रभावित गांवों में 16 पुलिस कैंप खोले जा चुके हैं। सरकार उन क्षेत्रों में विकास पहुंचाना चाहती है। नक्सली मेरे और विष्णु देव जी के खिलाफ पर्चे जारी कर रहे हैं। हम उस क्षेत्र में जो भी अवरोध पैदा होंगे, उसमें चर्चा करके प्रेम पूर्वक या फिर सख्ती के साथ काम करेंगे।

मंत्रियों ने गिनाई पूरी हो चुकी मोदी की गारंटी

* छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं।

* महतारी वंदन योजना के माध्यम से 655 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है।

* खेती-किसानी को मजबूत बनाने के लिए कृषक उन्नति योजना में 24 लाख 72 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता दी गई।

* किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है।

* 24.72 लाख किसानों को 31 हजार 914 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।

* किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी के साथ ही किसानों को धान की 3100 रूपए प्रति क्विंटल कीमत मिल रही है।

* तेन्दूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए करने सहित अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।


No comments