Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

सावन में भगवान शिव से रचाई शादी, 27 साल की लड़की ने रथ पर शिवलिंग के साथ निकली बारात

उत्तर प्रदेश,   25 जुलाई 2023 उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हुई एक अनोखी शादी की चर्चा अब तेजी से फैल रही है। सावन के महीने में जिले की रहन...

उत्तर प्रदेश, 25 जुलाई 2023

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हुई एक अनोखी शादी की चर्चा अब तेजी से फैल रही है। सावन के महीने में जिले की रहने वाली 27 साल की एक युवती ने भगवान शिव के साथ विवाह रचा लिया। रथ पर शिवलिंग को लेकर बारात निकाली गई। इसके बाद विधि-विधान के साथ युवती की शादी हुई, जिसमें परिवार और रिश्तेदार मौजूद थे।

झांसी की अन्नपूर्णा कॉलोनी की गोल्डी रायकवार ने रविवार को भोले बाबा को पति के रूप में स्वीकार कर लिया। कई वर्षों से ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़ी गोल्डी ने बताया कि उन्होंने जीवनभर अविवाहित रहकर शिवलिंग की सेवा करने का संकल्प लिया है। उनके माता-पिता भी इस संस्था से जुड़े हुए हैं। इसी संस्था से उन्हें ज्ञान मिला कि शिव को वर रूप में स्वीकार कर जीवन को सफल बनाया जा सकता है।

गोल्डी का कहना है कि जैसे मीराबाई ने भगवान कृष्ण को अपना पति मान लिया था, वैसे ही भगवान शिव से शादी करने का ख्याल मुझे बचपन से था। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैंने भगवान शिव से शादी की है, जो हमेशा मेरा साथ देंगे।

कार्ड छपे और बारात भी आई
गोल्डी ने बताया कि मैंने ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों को दो दिन पहले भगवान शिव से शादी करने के अपने विचार के बारे में बताया था। पहले माता-पिता से भी इस विवाह के बारे में बात की थी, तो वे भी इस रिश्ते के लिए राजी हो गए थे। फिर सबकी सहमति से समारोह की तैयारी शुरू की गई। इसके लिए बाकायदा निमंत्रण पत्र छपवाकर बांटे गए और बारात निकाली गई।

भगवान के शिवलिंग स्वरूप को सेहरा बांधकर बारात के रूप में रथ पर लाया गया। महिलाओं ने द्वाराचार की रस्म निभाई और इसके बाद जयमाला भी हुआ। फिर भोलेनाथ से सात फेरे लेने के बाद उन्हें अपना पति मान लिया।


No comments