Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

सोमवार को रायपुर से कूच करेंगे लेक रिसोर्ट के झारखंडी मेहमान

  झारखंड के विधायकों को नवा रायपुर के मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आज तीसरा दिन भी पूरा हो गया है। उनकी राजनिक नज़रबंदी इतनी पुख्ता थी कि कोई बाहरी...

 


झारखंड के विधायकों को नवा रायपुर के मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आज तीसरा दिन भी पूरा हो गया है। उनकी राजनिक नज़रबंदी इतनी पुख्ता थी कि कोई बाहरी उन तक नहीं पहुँच पाया। बताते हैं कि रविवार को भी वे रायपुर में यहीं वक्त काटेंगे और सोमवार को संभवता उन्हें झारखण्ड ले जाया जायेगा। राज्य कैबिनेट की बैठक के लिए रांची गए मंत्रियों में से दो लोग वापस मेफेयर रिसॉर्ट पहुंच गए हैं। वहीं झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शनिवार शाम को दिल्ली रवाना हो गए। उन्हें रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की महंगाई विरोधी रैली में हिस्सा लेना है।

झारखंड के राजनीतिक संकट को लेकर रांची से दिल्ली और रायपुर तक हलचल तेज हो चुकी है। सरकार ने 5 सितम्बर को विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया है। इसमें वह विश्वास मत पेश करने वाली है। वहीं झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वे वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं। राज्यपाल ने ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर अपना फैसला नहीं लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस के प्रतिनििधमंडल से उन्होंने तीन-चार दिनों में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद राज्यपाल अपना अभिमत दे देंगे।
इस बीच राज्य कैबिनेट की बैठक में शामिल होने रांची गए कांग्रेस कोटे के मंत्री बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख रायपुर लौट आए हैं। वे मुख्यमंत्री का संदेश भी लाए हैं। इस बीच खुद मुख्यमंत्री इन विधायकों से लगातार संपर्क में हैं। विधायकों के साथ आए झारखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शनिवार शाम अकेले ही हवाई अड्‌डे पहुंचे। उन्हें दिल्ली की नियमित उड़ान पकड़नी थी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की रैली में हिस्सा लेकर वे रायपुर लौट आएंगे।

No comments