Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली होंगे रवाना, कल दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

  रायपुर।   देश की राजधानी नई दिल्ली में कल यानी रविवार को मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस महाप्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के इस प्रदर्शन के लिए छत्तीस...

 


रायपुर। देश की राजधानी नई दिल्ली में कल यानी रविवार को मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस महाप्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के इस प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के मंत्री और नेताओं के दिल्ली में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम एक ट्रेन बुक कर बड़ी संख्या में कांग्रेसी दिल्ली रवाना हुए हैं। वहीं प्रदेश के मुख्या भूपेश बघेल आज रात दिल्ली जाएंगे।

बता दें कि इससे पहले सुबह पीसीसी चीफ मरकाम, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री अनिला भेडिय़ा दिल्ली पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा में कैबिनेट मंत्रियों ने केंद्र पर निशाना साधा। लखमा ने कहा कि केंद्र की गूंगी बहरी सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे। कांग्रेस जनता की आवाज उठाने वाले एकमात्र पार्टी है। इससे पहले शुक्रवार की शाम रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, पेंड्रा रोड के तीन हजार कार्यकर्ता विशेष ट्रेन से रवाना हुए थे।

No comments