Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

डायवर्सन टूटने की सूचना मिलने पर आधी रात नक्सलियों के गढ़ पहुचें कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी

  जिला प्रशासन द्वारा अतिवृष्टि के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। कलेक्टर  ऋतुराज रघुवंशी आपदा प्रबंधन क...

 


जिला प्रशासन द्वारा अतिवृष्टि के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। कलेक्टर  ऋतुराज रघुवंशी आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर सतत् नज़र बनाये हुए हैं और स्वयं नदी-नालों, पुल-पुलियों पर जाकर निरीक्षण भी कर रहे हैं। रात्रि में कलेक्टर  रघुवंशी को सूचना मिली कि भारी बारिश के चलते नारायणपुर जिले के अंतिम छोर कड़ेमेटा कैम्प के आगे भारी बारिश के चलते डायवर्सन टूट गया है।

जिले के अंतिम छोऱ और घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कलेक्टर  ऋतुराज रघुवंशी सहित पूरा प्रशासनिक अमला रात 2 बजे मौके पर पहुँचा और स्थिति का जायजा लिया। मौका पर पाया कि पुल के ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है। सावधानी बरतते हुए कलेक्टर  रघुवंशी ने पुल के ऊपर से आवागमन को प्रतिबन्धित कराया। साथ ही मौके पर जवानों को तैनात भी किया गया। कलेक्टर ने पानी का बहाव कम होने पर आवागमन को बहाल करने और तत्काल इस डायवर्सन को ठीक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और सेना के जवानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

कलेक्टर के निर्देश के उपरांत तत्काल इस डायवर्सन का सुधार कार्य शुरू किया गया ताकि आवागमन को बहाल किया जा सके। कलेक्टर की इस पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर देखी जा रही है। कलेक्टर  ऋतुराज रघुवंशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखे हुए है और आवश्यक सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था बनाने की तैयारियां भी की गयीा है। डिप्टी कलेक्टर  प्रदीप वैद्य, नगर सेना सेनानी  मनोहर चौहान, तहसीलदार  मुकेश ठाकुर और आकाश भारद्वाज द्वारा मौका निरीक्षण किया गया।

कंट्रोल रूम और नोडल अधिकारी का नम्बर जारी

कलेक्टर  ऋतुराज रघुवंशी ने भारी बारिश में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था करने हेतु अपर कलेक्टर  अभिषेक गुप्ता को बाढ़ नियंत्रण अधिकारी नियुक्ति किया है। अपर कलेक्टर  गुप्ता का दूरभाष नंबर +91-07781-252905 एवं मोबाईल नंबर +91-91657-57092 है। कार्यालय कलेक्टर के कक्ष क्रमांक-20 में बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक +91-07781-252214 है। बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष हेतु अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे चालू रहेगा।

No comments