रायपुर। पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल के निर्देश पर थाना न्यू राजेंद्र नगर थाना की टीम ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले दो आरोपियों क...
रायपुर। पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल के निर्देश पर थाना न्यू राजेंद्र नगर थाना की टीम ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुखबीर की सटीक सूचना पर पुलिस ने लालपुर ओवरब्रिज के नीचे दबिश देकर विशाल धामेचा (28) और सौरभ पिंजवानी (30) को रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने All Panel Exchange साइट के माध्यम से क्रिकेट सट्टा चलाने की बात स्वीकार की।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन और 10,000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग 1.70 लाख रुपये आंका गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 7, 112(2) बीएनएस तथा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध क्रमांक 62/26 दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा और सहायक आयुक्त नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की भी पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है।


No comments