आरंग (लखौली)। अटल नगर (नया रायपुर) के ग्राम पंचायत पलौद में इस वर्ष दुर्गा उत्सव बड़े ही धूमधाम और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। न...
आरंग (लखौली)। अटल नगर (नया रायपुर) के ग्राम पंचायत पलौद में इस वर्ष दुर्गा उत्सव बड़े ही धूमधाम और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। नवनीत नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में बाजार चौक में माता रानी के नौ रूपों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। समिति द्वारा बाजार चौक में 26 सितंबर से भव्य रामलीला का आयोजन भी किया जाएगा।
वहीं 2 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व पर रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है। पलौद में इस वर्ष कुल 13 स्थानों पर माता रानी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
गांव के 5 प्रमुख मंदिरों में जगजवारा की स्थापना की गई है। गांव के हर मोहल्ले और चौक-चौराहों पर सजावट, विद्युत झालरों और आकर्षक पंडालों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है।
No comments