Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

निकाय चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, 10 से ज्यादा जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में जल्द बदलाव किए जाएंगे। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी और गरियाबंद समेत दस जिलों के अध्यक्षों के...


रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में जल्द बदलाव किए जाएंगे। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी और गरियाबंद समेत दस जिलों के अध्यक्षों के बदले जाने की चर्चा है। इसी तरह पीसीसी के शेष पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। पीसीसी चीफ दीपक बैज इसी सिलसिले में 15 दिन के भीतर दूसरी बाद दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं।

बताया गया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी निकाय चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। पीसीसी चीफ के निर्देश पर सूची तैयार कर ली गई है। पिछले दौरे में वे सूची लेकर दिल्ली गए थे लेकिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात नहीं हो पाई थी। पायलट 23 से दिल्ली में रहेंगे इसलिए उनसे मुलाकात के लिए भी बैज दिल्ली जा रहे हैं।

वे सोमवार शाम को दिल्ली जाएंगे। जहां प्रदेश कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात कर संगठन में बदलाव के साथ ही विस्तार के लिए हर झंडी ले सकते हैं। दरअसल कांग्रेस के कई जिलाध्यक्षों ने अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है तो वहीं कई जिलों के अध्यक्ष सक्रिय नहीं है। ऐसे जिलाध्यक्षों को चिन्हांकित कर उन्हें बदलने की तैयारी कर ली गई है।

उनके स्थान पर नए नामों की सूची भी तैयार कर ली गई है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, सहसचिव जैसे पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही कुछ मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को भी बदलने की तैयारी की जा रही है। पीसीसी विस्तार और जिलाध्यक्षों के बदले जाने के साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की भी तैयारी है। वर्तमान अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने विधानसभा चुनाव से पहले इस पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था। लेकिन कांग्रेस के विपक्ष में होने के एक साल बाद भी महिला कांग्रेस की सक्रिय भूमिका नजर नहीं आ रही है। इसे देखते हुए आंदोलन तेज करने महिला कांग्रेस में भी नए अध्यक्ष की तलाश जारी है।


No comments