Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा अंचल

बिलासपुर  । भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव न्यायधानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकली।...


बिलासपुर  । भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव न्यायधानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकली। अंचल भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। झंडा व तोरन से प्रवेश द्वार को सजाया गया था जहां विप्रजनों ने पुष्पवर्षा का स्वागत अभिनंदन किया। सागर के प्रसिद्ध डमरू दल और ओडिशा का घंटा बाजा सहित कर्मा एवं पंथी नृत्य के साथ मनमोहक झांकिया निकली। समग्र ब्राम्हण समाज एवं परशु सेना के नेतृत्व में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विप्र समाज के द्वारा दयालबंद स्थित शीतला माता मंदिर से शाम साढ़े चार बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद पं. देवकीनंदन दीक्षित अमरकंटक के शांतिकुटी आश्रम से आए आचार्य रामभूषण महराज के आशीर्वचनों से समाज कृतार्थ हुआ। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान शोभायात्रा शीतला माता मंदिर दयालबंद से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों गांधी चौक, जूना बिलासपुर, गोल बाज़ार, सदर बाज़ार सिम्स चौक होते हुए पं.देवकीनंदन दीक्षित स्कूल प्रांगण में धर्मसभा के रूप में तब्दील हुआ जहां आचार्य रामभूषण महराज ने धर्मसभा को संबोधित किया। इस दौरान रामभूषण महारज ने कहा भगवान परशुराम त्याग और तपस्या के बल पर मौजूद है। समाज को हमेशा की तरह राष्ट्र निर्माण तथा जीवन की आचरण संहिता के पालन में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है। आगे उन्होंने कहा कि कर्म हमारी छाया है जो हमारे साथ चलती है और अंत में उसका प्रतिफल हमें अवश्य मिलता है,आप सभी सदा संगठित रहें तथा राष्ट्र एवं धर्म के लिए सदैव समर्पित रहें। धर्म सभा के बाद आयोजन समिति द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन किया गया था शोभायात्रा का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों जिसमें दयालबंद में जेके ग्रुप, हिंदू पंजाबी सनातन संस्था, गांधी चौक में पूज्य सिंधी पंचायत, जूना बिलासपुर में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव, खारंग परिक्षेत्र सरयूपारीण ब्राम्हण, हटरी चौक में पाठक परिवार, समग्र ब्राम्हण एकता मंच, सिटी कोतवाली में महाराष्ट्र मंडल, त्रिलोक धर्म जागृति मंच, विश्व हिंदू परिषद, वंदे मातरम संस्था, बजरंग दल, गोल बाजार में उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं भाजपा, करोना चौक में दाऊदी बोहरा समाज, आदर्श युवा मंच, नवयुवक कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज, सदर बाजार में साराफा एसोसिएशन वेंकटेश मंदिर, सिम्स चौक में सर्व ब्राम्हण समाज, देवकीनंदन चौक में राजपूत क्षत्रिय समाज, सदर बाजार में अन्य संगठनों द्वारा स्वागत किया गया।

प्रमुख रूप से इनकी सहभागिता

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुशांत शुक्ला, बंशीलाल गौरहा बीके पांडेय, प्रदीप शुक्ला, चंद्र प्रकाश बाजपेयी, अरविंद दीक्षित, प्रभात मिश्रा, कमल तिवारी, गौरव तिवारी, जय शुक्ला, विवेक बाजपेयी, प्रवीण झा, राजेश त्रिवेदी, हर्षिता पाण्डेय, गोपाल तिवारी, सुदेश दुबे साथी, राजेश त्रिवेदी, शिवा मिश्रा, विनय शर्मा, राजकुमार तिवारी, सुशांत शुक्ला,आशुतोष तिवारी,आदर्श दुबे,अंशुमान शर्मा, प्रणव शर्मा,मनीष शर्मा,अमित शुक्ला,विवेक दुबे,ॠषभ चतुर्वेदी,महर्षि वाजपेयी,चुट्टू अवस्थी,जितेंद्र चौबे अपूर्व तिवारी,गौरव तिवारी, रिंकू त्रिपाठी,मिंकू त्रिपाठी,आदित्य दीक्षित,आलोक त्रिवेदी लक्ष्मीकांत दीक्षित, मनोहर लाल मिश्र,राजेश पान्डेय,सुरेन्द्र तिवारी,अनुग्रह मिश्रा,शाश्वत तिवारी,सुनील बाजपेयी,सिद्धार्थ पाण्डेय, ऋषि तिवारी, भावेश दुबे, प्रतिक तिवारी, संदीप तिवारी, करण पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, विवेक शास्त्री, संतोष अवस्थी, वैभव अवस्थी,प्राजल तिवारी,सिद्धांत दुबे,दिनेश त्रिपाठी, विभा गौरहा,सीमा पाण्डेय,शिल्पी तिवारी, श्रद्वा तिवारी,अल्का तिवारी, प्रभा तिवारी,मान्या तिवारी,अरूणा दीक्षित,वंदना मिश्रा, संगीता तिवारी,आरती दुबे, अनीश तिवारी,चारु शर्मा,सुधा शर्मा, आरती दूबे,अन्नी शुक्ला, प्रतिमा शर्मा, अरुणा दीक्षित, तृप्ति बाजपेई, शिल्पी तिवारी, ऊषा किरण बाजपेई, पूनम शुक्ला,सीमा पांडेय शामिल रहे।


No comments