Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 51 मितानिन दीदियों का सम्मान

रायपुर 8 मार्च 2024। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर और उपासना सेवा फाउंडेशन ने संयुक्त...

रायपुर 8 मार्च 2024। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर और उपासना सेवा फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से संत रविदास महिला सेवा समिति तथा 51 मितानिन दीदियों का सम्मान किया। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती सुचित्रा विवेक बर्धन ने महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं से संबंधित कानून की विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपासना सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष रतिकांत साहू ने निःशुल्क शिक्षा प्रणाली पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित बुद्ध बिहार महिला समिति की अध्यक्ष अरुणा मेश्राम ने महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर की मोनिका बागरेचा  ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह जानकारी त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर के सचिव विवेक बर्धन ने दी।

No comments