Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

संस्कृत सप्ताह समारोह का आयोजन सेजस सरोना में,कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को प्राचार्य ने किया पुरस्कृत

रायपुर ,13/09/2023 : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सरोना में संस्कृत सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रू...



रायपुर ,13/09/2023 : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सरोना में संस्कृत सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृत विद्यालय रायपुर के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर हेमंत शर्मा साथ में पंकज पांडे रहे सेजस सरोना की प्राचार्य श्यामला जोशी एवं विद्यालय के संस्कृत विषय के व्याख्याता वासुदेव चंद्राकर भी उपस्थित रहे।



इस संस्कृत सप्ताह समारोह के आयोजन की शुरुआत सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ साथ ही छात्रों ने संस्कृत में श्लोक पाठ गध पाठ संस्कृत के नायक संस्कृत में कयूज प्रतियोगिता रखी गई साथ ही प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

प्राचार्य के द्वारा एवं अतिथि के द्वारा संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को प्राचार्य के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।


इस कार्यक्रम में व्याख्याता वासुदेव चंद्राकर ने बताया कि संस्कृत भारत की सबसे प्राचीन भाषा है और संस्कृत में ही लगभग सभी वेद एवं पुराण लिखे गए हैं हमारे सभी धार्मिक ग्रंथो एवं मंत्र में इस भाषा का वर्णन देखने को मिलता है लिहाजा इसके संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है।

चंद्राकर ने बताया ऐसा माना जाता है कि संस्कृत की उत्पत्ति 3500 वर्ष पहले भारत में हुई थी और इसे देवा वाणी यानी देवताओं की भाषा के रूप में माना जाता था इसे वैदिक और शास्त्रीय दो भागों में विभाजित किया गया है वैदिक संस्कृत ऋग्वेद उपनिषद और पुराण का हिस्सा है।

No comments