Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

भिलाई हत्या कांड में पुलिस को मिली सफलता, 5 वे आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

  भिलाई. खुर्शीपार थाना क्षेत्र में मलकीत सिंह हत्त्या के मामले में पुलिस ने पांचवे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कांग्रेस नेता शुभम श...

 


भिलाई. खुर्शीपार थाना क्षेत्र में मलकीत सिंह हत्त्या के मामले में पुलिस ने पांचवे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कांग्रेस नेता शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। चार दिन पहले सिख युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद 18 सितंबर को सिख पंचायत ने दुर्ग-भिलाई बंद करने का आव्हान किया था। इसका समर्थन करने के लिए भाजपा और चेम्बर ऑफ कॉमर्स सामने आया था। हालांकि आंदोलन करने के बाद सरकार की तरफ से मुआवजा दिया गया था।


15 और 16 सितंबर के बीच भिलाई के आईटीआई मैदान में 7-8 लोगों ने मलकीत सिंह के साथ मारपीट की थी। इस मसले को लेकर पुलिस ने अब तक एक नाबालिग समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक मलकीत सिंह ग़दर 2 मूवी देख रहा था। इस दौरान मृतक मलकीत ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। इसी बीच मृतक और आरोपियों में झगड़ा हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपियों ने मलकीत को अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के वक्त उसकी मौत हो गई।


No comments