Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

पत्नी से इस बात को लेकर था विवाद जिसके बाद सीएएफ जवान ने फांसी लगा के दी जान

  छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के प्रथम वाहिनी में पदस्थ जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान अपनी पत्नी और एक तीन साल की बेटी के साथ नेहरू नगर...

 


छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के प्रथम वाहिनी में पदस्थ जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान अपनी पत्नी और एक तीन साल की बेटी के साथ नेहरू नगर स्थित बटालियन में रहता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जवान का अपनी पत्नी से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसके चलते ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुुरू की है।


पुलिस ने बताया कि सीएएफ के जवान विजय ठाकुर (30) ने अपने क्वाटर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। जवान विजय ठाकुर मूलत: कोरिया जिले का रहने वाला था और नेहरू नगर के प्रथम वाहिनी में पदस्थ था। उसका अपनी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था।


स्मृति नगर चौकी पुलिस जांच में जुटी


बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी बटालियन स्थित क्वाटर में नहीं रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था। विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया था। जिससे तनाव में आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की रात उसकी पत्नी अपनी बेटी को लेकर सोई हुई थी। इसी दौरान उसने रस्सी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर स्मृृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


No comments