Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

कॉमनवेल्थ गेम में भारत को मिला एक और गोल्ड, वेटलिफ्टर जेरेमी ने बनाया रिकॉर्ड

  कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 67 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। भारत को अब तक पांच मेडल...

 


कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 67 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। भारत को अब तक पांच मेडल हासिल हुआ है। जेरेमी लालरिनुंगा ने स्नैच में रिकॉर्ड 140 किलो का वजन उठाया, वहीं क्लीन एंड जर्क में वह 160 किलो भार उठाने में सफल रहे। यानी कि उन्होंने गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 300 किलो वजन उठाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जेरेमी लालरिनुंगा क्लीन एंड जर्क राउंड के दौरान दो मौकों पर चोट खा बैठे लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर ही दम लिया। इस इवेंट में समोआ के वैपवा नेवो ने सिल्वर और नाइजीरिया के ए. जोसेफ ने कांस्य पदक अपने नाम किया। खास बात यह है कि कॉमनवेल्थ 2022 मे भारत को पांचों पदक अब तक वेटलिफ्टरों ने दिलाए हैं।

टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चनू ने 49 किलो भारवर्ग में सोना जीता था। वहीं संकेत महादेव सरगर पुरुषों की 55 किलो भारवर्ग और बिंदियारानी देवी ने भी महिलाओं के 55 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा गुरुराजा पुजारी 61 किलो भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे थे।

No comments