Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

विचाराधीन बंदी के मृत्यु की होगी दाण्डिक जांच

  डिप्टी कलेक्टर  सी.एस. पैंकरा ने बताया है कि केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में सजा काट रहे विचाराधीन बंदी प्रकाश मिंज पिता  विराज मिंज थाना बतौ...



 डिप्टी कलेक्टर  सी.एस. पैंकरा ने बताया है कि केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में सजा काट रहे विचाराधीन बंदी प्रकाश मिंज पिता  विराज मिंज थाना बतौली चर्च के पास के जिला सरगुजा निवासी की 14 मई 2022 को मृत्यु हो गई थी।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा इसके लिए डिप्टी कलेक्टर श्री सी.एस. पैंकरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें विभिन्न पांच बिंदुओं पर जांच करने का आदेश दिया  गया है। बंदी प्रकाश मिंज की मृत्यु कब, कैसे और कहां पर घटित हुई ? उनका स्वास्थ्य कब और किन कारणों से खराब हुआ था ? उनकी मृत्यु के लिए कौन-कौन दोषी हैं ? ऐसी घटना की पुनरावृत्ति को कैसे रोका जा सकता है तथा जांच के दौरान घटना में पाए गए अन्य सार्थक तथ्य क्या हैं ? उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर जांच कर अपना प्रतिवेदन 13 जुलाई 2022 तक प्रस्तुत करने कहा गया है। निर्धारित अंतिम तिथि तक दावा प्रस्तुत नहीं होने पर आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

No comments