Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

देखें आज का कोरोना रिपोर्ट, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 848

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य वि...


रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 1160 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, इनमें से 848 लोगों का उपचार जारी अभी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के भीतर 67 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। 

इनमें 

कोरबा से 14, 

मुंगेली से 11, 

बलौदाबाजार से 8, 

राजनांदगांव, कोरिया, कांकेर से 5—5,

कवर्धा से 6, 

रायपुर, जांजगीर से 4—4, 

बेमेतरा से 3 

रायगढ़ से 1 

और अन्य राज्य से आए एक युवक शामिल हैं। वहीं आज 25 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 92598 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 86719 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 1073 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 4721 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 308 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 4 की मौत हो चुकी है। वहीं 848 मरीजों का उपचार जारी है।

Source

No comments