Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

एक-एक दाना खरीदेगी सरकार, धान खरीदी पर उप मुख्यमंत्री का भरोसा

  रायपुर। धान खरीदी को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किसानों से धैर्य रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पात्रता के अनुसार किसानों...

 


रायपुर। धान खरीदी को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किसानों से धैर्य रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पात्रता के अनुसार किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने शुरू से ही धान खरीदी को लेकर भ्रम फैलाने का काम किया, लेकिन जमीनी स्तर पर खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस लगातार यह कहती रही कि सरकार की नीयत नहीं है, व्यवस्था नहीं है और तैयारी नहीं है, लेकिन ये सभी आरोप निराधार साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं और किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है।

धान खरीदी में अनियमितताओं पर कार्रवाई को लेकर उप मुख्यमंत्री ने बताया कि विभिन्न जिलों में कलेक्टरों द्वारा औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। जहां भी गड़बड़ी पाई गई है, वहां कड़ी कार्रवाई की गई है। मुंगेली और धमतरी जिले के राइस मिलों में निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मुंगेली में उपलेटा राइस मिल को सील किया गया, जबकि धमतरी में श्री गजराज एग्रो इंडस्ट्रीज पर भी सीलबंदी की कार्रवाई की गई। अभिलेखों के भौतिक सत्यापन में डीओ ऑर्डर में अनियमितता, गाड़ियों की क्षमता से अधिक परिवहन और जीपीएस डेटा से छेड़छाड़ जैसी गड़बड़ियां पाई गईं।

No comments