Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

छत्तीसगढ़ में तीन दिन 2-3° तक बढ़ेगा तापमान, चलेगी शीतलहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। पिछले तीन दिनों में ठंड में थोड़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। पिछले तीन दिनों में ठंड में थोड़ी कमी भी आई है। बुधवार से अब तक राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

हालांकि, इस दौरान सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना बनी हुई है। इन क्षेत्रों में हाइपोथर्मिया और मलेरिया का खतरा बढ़ने की आशंका है। वहीं रायगढ़ में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड का अनुभव किया जा रहा है।

मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा, जहाँ रात का तापमान 11.0°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री कम है ।रायपुर में भी नवंबर में 9 साल बाद दूसरी बार न्यूनतम तापमान 13°C तक दर्ज हुआ है।

पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 30.0°C दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 10.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। 3 दिन पहले अंबिकापुर का तापमान 6°C तक पहुंच गया था, जो पिछले 10 साल में नवंबर महीने में पहली बार दर्ज हुआ है।


No comments