Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

ढाई लाख के गहनों पर हाथ साफ, गहने चमकाने का दिया था झांसा

राजनंदगांव। डोंगरगांव में जालसाज अकेली पाकर महिला के घर पहुंचे व जेवरात चमकाने का झांसा देकर महिला के ढाई लाख कीमत की सोने के कंगन व चूड़ी ल...


राजनंदगांव। डोंगरगांव में जालसाज अकेली पाकर महिला के घर पहुंचे व जेवरात चमकाने का झांसा देकर महिला के ढाई लाख कीमत की सोने के कंगन व चूड़ी ले कर फरार हो गए हैं। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत डोंगरगांव पुलिस से की है। पुलिस अज्ञात अपराधियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 25 जुलाई को वह घर में अकेली थी। इस दौरान एक व्यक्ति आया और किसी कंपनी की तरफ से सोना चांदी चमकाने का पाउडर फ्री में देने प्रचार करने आने के हवाला दिया। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने महिला से पाऊडर लेने की पेशकश किया, तो महिला ने मना कर दिया।

इस दौरान आरोपी ने महिला से घर में रखे तांबा के लोटा को लाने को कहा और उसे उस पाऊडर से चमका दिया। फिर महिला के चांदी के पायल को भी साफ कर चमका कर दे दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के हाथ में पहने सोने के कंगन व चूड़ी को चमकाने का झांसा दिया।

No comments