Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

झरमुंडा में शोक संतप्त परिवार को कौशल्या साय ने बंधाया ढांढस

  रायपुर 12 जुलाई 2025 आश्रम छात्रावास में हाल ही में सर्पदंश से हुई छात्र की दर्दनाक मृत्यु के बाद शासन-प्रशासन की संवेदनाएं मृतक परिवार के...

 


रायपुर 12 जुलाई 2025 आश्रम छात्रावास में हाल ही में सर्पदंश से हुई छात्र की दर्दनाक मृत्यु के बाद शासन-प्रशासन की संवेदनाएं मृतक परिवार के साथ लगातार बनी हुई हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने मृतक छात्र के घर झरमुंडा पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। साय ने इस दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक मृतक के परिजन को सौंपा। उन्होंने कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं इस घटना से व्यथित हैं। मुख्यमंत्री जी ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

No comments