Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी, पारा 38 डिग्री के पार

रायपुर। प्रदेश में अब तेजी से गर्मी बढ़ रही है। दिन का तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। रविवार को रायपुर, बस्तर, दुर्ग संभाग में दिन का ...

रायपुर। प्रदेश में अब तेजी से गर्मी बढ़ रही है। दिन का तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। रविवार को रायपुर, बस्तर, दुर्ग संभाग में दिन का तापमान 1 से 4 डिग्री बढ़ गया। राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में 2 डिग्री से 3 डिग्री तक दिन का तापमान बढ़ सकता है।

ठंडी हवाओं के असर से चार-पांच दिन पहले तक रात में ठंड महसूस हो रही थी। खासतौर पर आउटर में अच्छी ठंड पड़ रही थी। इस दौरान रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक कम हो गया था। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर पहुंच गया है। इससे रात में महसूस होने वाली हल्की ठंड भी लगभग गायब हो गई है।

रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक ज्यादा हो गया है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य के बराबर पहुंच गया है। आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। रविवार को दिन का तापमान 37 डिग्री रिकार्ड किया गया ये औसत से अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


No comments