Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

रूपकुमारी ने ताम्रध्वज को 1 लाख 45 हजार 456 वोटों से हराया

महासमुंद । महासमुंद लोकसभा से बीजेपी की रूपकुमारी चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को 1 लाख 45 हजार 456 वोटों से शिकस्त देकर जीत ह...

महासमुंद । महासमुंद लोकसभा से बीजेपी की रूपकुमारी चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को 1 लाख 45 हजार 456 वोटों से शिकस्त देकर जीत हासिल कर ली है।

जीत से पहले रूपकुमारी ने पार्टी के तमाम लोगों को एक सूचना जारी कर आग्रह किया कि सादगी से जश्न मनाएं। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार भी व्यक्त किया और कहा कि इस चुनाव के मैदान में हमारे सामने बड़े लीडर थे, लेकिन जनता का भरोसा बीजेपी पर था।

गौरतलब है कि पहले चरण से ही भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी ने ताम्रध्वज साहू को पीछे कर दिया था। रूपकुमारी ने जीत का श्रेय जनता और पार्टी के शीर्ष नेताओं को दिया है। उन्होंने कहा कि, लोकसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को आगे बढ़ाएंगे।

भाजपा की रुपकुमारी को इस चुनाव में 7 लाख 3 हजार 659 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को 5 लाख 58 हजार 203 वोट मिले। बाकी 15 प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। महासमुद लोकसभा में साहू समाज को साधने की रणनीति को मतदाताओं ने साफ नकार दिया।

महासमुंद में 17 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 26 अप्रैल को हुई थी। इसमें मुख्य मुकाबला बीजेपी से रूप कुमारी चौधरी और कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू के बीच ही था। 26 अप्रैल को महासमुंद लोकसभा में 75.02 फीसदी मतदान हुआ था। इसमें 75.82 फीसदी पुरुष और 74.24 महिलाओं ने वोटिंग की थी।

भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को सर्वाधिक 100130 वोट धमतरी और सबसे कम 73471 वोट खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से मिले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को सर्वाधिक 80102 वोट बसना से तथा सबसे कम 59907 वोट महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से मिले हैं।

जिस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को सर्वाधिक मत मिले, वह भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी का गृह विधानसभा है। किंतु, पांचवें राउंड में 650 मतों की बढ़त लेकर रूपकुमारी ने कांग्रेस की बढ़त पर रोक लगा दी और छठवें राउंड से अंत तक उन्होंने पीछे मुडक़र नहीं देखा।

यही नहीं, महासमुंद से धमतरी तक सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने बढ़त बना ली। 20-25 हजार तक बढ़त पहुंचने के बाद मतगणना स्थल से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता निकलते चले गए। कांग्रेस के रणनीतिकार साहू बेल्ट में भी रूपकुमारी को अच्छी लीड लेकर आगे बढ़ते देख हैरान रह गए। जबकि, ताम्रध्वज साहू के पक्ष में साहू मतदाताओं के लामबंद होने की बड़ी आस कांग्रेस के रणनीतिकारों को थी। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। दोपहर बाद कांग्रेस का कैंप खाली हो गया। जबकि, भाजपा कैंप में खुशी और जश्न की तैयारी शुरू हो गई।

मतगणना के दौरान भाजपा के कुछ बड़े नेता सरायपाली और खल्लारी विधानसभा को लेकर अधिक चिंतित थे। बावजूद भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी को खल्लारी में 606 और सरायपाली में 8335 की बढ़त मिल सकी। जबकि, बसना में भाजपा विधायक होने के बावजूद भाजपा को मात्र 1888 मतों की बढ़त मिल पाना चर्चा का विषय रहा।

कुरुद विधानसभा में भाजपा को 24929, धमतरी से 37006, बिंद्रानवागढ़ से 27864, राजिम से 22144, महासमुंद से 21755 मतों की बढ़त मिली। महासमुंद लोकसभा चुनाव में 3840 मतदाताओं को एक भी प्रत्याशी पसंद नहीं आए। इन मतदाताओं ने नोटा में बटन दबाया। 15 में से 10 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले हैं।

नोटा के वोट प्रतिशत को यदि देखा जाए तो कई मतदाताओं ने प्रत्याशियों को नकार दिया है। चंपालाल पटेल, नारद प्रसाद निषाद, नितेश कुमार रात्रे, फरीद कुरैशी, डॉ. विरेंद्र चौधरी, ईश्वर मारकंडे, कालिया प्रसाद सेठ, महेश स्वर्ण, मुकेश कुमार अग्रवाल और सुखनंदन देशकर को नोटा से कम मत मिले हैं।

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 17लाख 62 हजार 477 हैं। इनमें से 13,26,441 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से 361 वोट रिजेक्ट हुए। जबकि, 3840 वोट नोटा को पड़े। कुल विधिमान्य मतों की संख्या 1322240 और डाक मत पत्रों की संख्या 4307 रही।

गौरतलब है कि मतगणना मंगलवार को 8 बजे डाक मतपत्रों की गणना शुरू हुई। गणना हाल में 16 टेबल लगाए गए थे। इसके बाद ठीक 8.30 बजे ईवीएम से मतगणना शुरू हुई। ईवीएम की मतगणना के लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए चार अलग-अलग हॉल में 14-14 टेबल लगाए गए थे। प्रत्येक टेबल में मतगणना के लिए दो-दो अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

No comments