Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

बुद्ध पूर्णिमा पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल थनोद दुर्ग में किया गया यज्ञ

दुर्ग। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 23 मई बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर पुरे विश्व में गृहे-गृहे गायत्री म...

दुर्ग। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 23 मई बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर पुरे विश्व में गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।  इसी क्रम में  शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल थनोद दुर्ग में भी यज्ञ का आयोजन किया गया।  इस यज्ञ में शाला के प्राचार्य,  शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। यज्ञ का संचालन करते हुए अनीता साव (दिया वुमन विंग ) एवं  डॉ पी एल साव (दिया छ ग) ने यज्ञ के महत्व के बारे में बताया ।   डॉ साव ने यज्ञ के महत्त्व के बारे में बताते हुए कहा कि यज्ञ से ना केवल पर्यावरण संरक्षण होता है बल्कि शरीर में होने वाले बीमारी बैक्टीरियल व वायरल इंफेक्शन को भी रोकता है, जिस घर में यज्ञ किया जाता है उस घर का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। 

हम सभी को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप व उपासना के माध्यम से अपनी अत: ऊर्जा को बढ़ाना चाहिए। यज्ञ में शामिल हुए सभी विद्यार्थियों ने नशा से दूर रहने और गुरुदेव के द्वारा रचित साहित्य का अध्ययन कर अपना व्यक्तित्व परिष्कृत करने का संकल्प लिया । अनीता साव ने भगवान बुद्ध की जीवनी के बारे में बताते हुए बताया कि अपना लक्ष्य बड़ा बनाकर चलो जीवन में सफलता अवश्य मिलती है। गृहे गृहे गायत्री यज्ञ को संपन्न कराने के लिए  अंजू  दिल्लीवार, मंजू चंद्राकर, रुक्मणी यादव, संगीता भेलोंड़े, हेमा नायर, रश्मि सिन्हा, सुचित्रा गजपाल,रमेश तिरपुडे, रोशन देशमुख, मनेन्द्र कुमार रॉय, धनेश्वर सिंह एवं प्राचार्य अनिल गजपाल शामिल हुए।

No comments