Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

युवा कांग्रेस के नेता जयेश तिवारी ने दल-बल के साथ भाजपा प्रवेश किया

रायपुर। भाजयुमो रायपुर जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के नेता जयेश तिवारी ने अपने 100 साथियों के साथ भाजपा प्रवेश क...

रायपुर। भाजयुमो रायपुर जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के नेता जयेश तिवारी ने अपने 100 साथियों के साथ भाजपा प्रवेश किया।कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, पूर्व विधायक देवजी पटेल ने भाजपा के पटका पहना के सबका स्वागत किया।

बृजमोहन अग्रवाल ने युवा कांग्रेस के नेता जयेश तिवारी का भाजपा में स्वागत किया और भाजपा की रीति नीति संगठन की पद्धति से अवगत करवाया। पार्टी के लिए समर्पण भाजपा के द्वारा किये हुए काम विकास को बताया और शुभकामनाएं प्रेषित की।

जयेश तिवारी ने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नेतृत्व से प्रभावित हो कर आज दल बल के साथ मैंने भाजपा प्रवेश किया। भाजपा की नीति देश के प्रति समर्पण से प्रभावित हो कर आज सही जगह आया हूँ। पूरे तन मन से पार्टी की सेवा व जनता के विश्वास जो भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर उसको बरकरार रखूंगा। रायपुर लोकसभा में अपनी अहम भूमिका निभाउंगा और रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को सर्वाधिक मतों से जिताने में भूमिका रहेगी।

इस प्रवेश कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश मोहरे, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास मित्तल,जिला महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी, आशीष आहूजा,अनिल नायडू, अनिल शर्मा,शंकर साहू,आदि भाजयुमो के कार्यकर्ता भी उपस्थिति थे।


No comments