Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

अयोध्या में बोले पीएम नरेंद्र मोदी- राम कर्तव्य भावना से मुख नहीं मोड़ते

  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान राम, मर्यादापुरुषोत्तम कहे जाते हैं। मर्यादा मान रखना भी सिखाती है...

 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान राम, मर्यादापुरुषोत्तम कहे जाते हैं। मर्यादा मान रखना भी सिखाती है और मान देना भी। उन्होंने कहा, 'राम किसी को पीछे नहीं छोड़ते। राम कर्तव्य भावना से मुख नहीं मोड़ते।'


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी दीपावली की पूर्व संध्या पर आज (रविवार) अयोध्या पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री अयोध्या पहुंचकर भव्य दीपोत्व की शुरुआत करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी रामलला विराजमान के सामने दीप भी जलाएंगे। 3डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे। हर अपडेट के लिए जुड़े रहें



श्रीराम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी


पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम ने अपने वचन, विचारों, शासन और प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा। वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं। इस बार दिवाली एक ऐसे समय में आई है। जब हमने कुछ समय पहले ही आजादी के 75 साल पूरे किए हैं। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के इस अमृतकाल में श्रीराम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक यह सौभाग्य राम जी की कृपा से ही मिलता है। जब श्रीराम का अभिषेक होता है, तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श व मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं। भगवान राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया गया पथ और प्रदीप्त हो उठता है।



पीएम मोदी ने किया श्रीराम का राज्याभिषेक


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम का राज्यभिषेक किया।


पीएम मोदी ने किए रामलला विराजमान के दर्शन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।


No comments