Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकट में गिरफ्तार महिला दलाल ने किया बड़ा खुलासा, नेपाल से रायपुर तक ऐसे पहुंचाती थी कॉल गर्ल्स…

  रायपुर।  आज से दो दिन पहले राजधानी के तेलीबांधा स्थित होटल हयात में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। पुलिस पॉइं...

 


रायपुर। आज से दो दिन पहले राजधानी के तेलीबांधा स्थित होटल हयात में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। पुलिस पॉइंटर के जरिये होटल में दबिश देकर दो दलाल और 11 युवतियों को एक साथ गिरफ्तार किया था। जिसमें पकड़े गए सभी युवतियां दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, मुम्बई, पंजाब सहित अन्य अलग-अलग राज्यों से आए थे। वहीं देह व्यापार में संलिप्त एक महिला दलाल फरार थीं, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये था मामला :

बता दें कि देह व्यापार के संबंध में पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली थी, जिसके बाद होटल हयात में रेड की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने होटल में दबिश देकर अलग-अलग कमरो में बैठी देह व्यापार करने वाली 11 युवतियों सहित दलाल विप्लव चौरडिया एवं पंकज गोयल को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 11 नग मोबाइल और 8000 रुपए नगद भी बरामद किए गए थे। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुननिर्मित) का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। 

नेपाल की महिला दलाल गिरफ्तार :

जब पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो इस व्यवसाय में संलिप्त एक महिला दलाल के संबंध में जानकारी दी गई तथा महिला दलाल को रायपुर के एक होटल में रूकना बताया गया। जिस पर पुलिस द्वारा महिला दलाल को पकड़ा गया। महिला दलाल से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मुख्यतः नेपाल की निवासी है तथा वर्तमान में बसंतकुंज दिल्ली में निवासरत है। वह देह व्यापार के व्यवसाय में काफी दिनों से संलिप्त है तथा उसका रायपुर सहित अन्य राज्यों के कई पुरूष दलालों से संपर्क है तथा मांग के आधार पर वह महिलायें उपलब्ध कराती है।

No comments