Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

आज मिले संक्रमितों में मेकहारा का वार्डबॉय भी शामिल, हाल ही में हुआ था शादी में शामिल

रायपुर:  रोजाना प्रदेश के अलग अलग जिले में दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। आज भी प्रदेश में 71 ने मरीजों की पुष्टि हुई है। इन मरीजों ...

रायपुर: रोजाना प्रदेश के अलग अलग जिले में दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। आज भी प्रदेश में 71 ने मरीजों की पुष्टि हुई है। इन मरीजों में मेकाहारा का एक वार्ड बॉय भी शामिल है। बताया जा रहा है कि वार्ड बॉय बीते दिनों बालोद जिले के कनेरी गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुए था। वहीं, रिपोर्ट पॉजिटिव आने का बाद बालोद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।


मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संकट को देखते हुए मेकाहारा के एक वार्ड बॉय की ड्यूटी एम्स रायपुर में लगाई गई थी। जो इलाज के लिए आने वाले वीआईपी लोगों के परिजनों को हैंडल करता था। कुछ दिनों पहले गुरुर ब्लाक के ग्राम कनेरी में शादी में हुआ था। वहीं आज उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कनेरी गांव और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

इसके बाद शादी समारोह में शामिल और ग्रामीण मिलाकर कुल 100 से अधिक लोगों को क्वारन्टीन किया गया है। अब सभी लोगों का 5 दिन तक सिम्टम्स चेक किया जाएगा फिर संदिग्धों का कोरोना सेम्पल लिया जाएगा।

No comments