Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

भिलाई में करंट लगने से 8वीं की छात्रा की मौत

  भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल ...

 

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया है। पूरा मामला भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का है।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की का नाम वैष्णवी साहू है। घटना मंगलवार देर शाम की है। वैष्णवी की बड़ी बहन अपने नानी के घर गई हुई है। मंगलवार शाम को उसके माता पिता किसी काम से रायपुर गए थे। उस समय वैष्णवी घर पर अकेली थी। शाम अधिक होने वो तार पर सूखे कपड़े उठाने के लिए गई थी।

वैष्णवी एक लोहे की छड़ी की सहायता से घर के छज्जे पर सूख रहे कपड़े को निकाल रही थी। इसी दौरान वो स्टिक तार को टच कर गई है और करंट की चपेट में आ गई। घर में कोई नहीं होने से वैष्णवी को कौई बचाने नहीं आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात 8 बजे जब माता पिता रायपुर से घर लौटे तो देखा कि घर के अंदर वैष्णवी मरी हुई पड़ी है।


No comments